• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर | यूथ हॉस्टल अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस प्रांतीय स्तर की जयपुर में किशन लाल जेदिया सफाई आयोग के अध्यक्ष, राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल सभा रखते हुए इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल चंद चावरिया व प्रदेश सचिव वेद प्रकाश पवार भी मौजूद थे।

जिसमें सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार करते हुए सफाई कर्मचारी भर्ती में केवल बाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए। भर्ती में  साक्षरता के अनुसार की जाए। साथ ही बाल्मीकि समाज को अनुभव प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। राजस्थान में 30,000 सफाई कर्मचारी भर्ती करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए निवेदन किया कि आचार संहिता के पहले भर्तियां की जाए।

यूथ हॉस्टल में प्रस्ताव पारित करने के पश्चात 151 प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन किशन लाल जैदिया सफाई कर्मचारी आयोग, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश पंवार अखिल भारतीय सफाई मजदूर , कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी मुख्यमंत्री के निवास पर जाकर मिले तथा 30,000 सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की घोषणा पर बधाइयां दी। बाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने के लिए निवेदन किया, तथा अंचार सहिंता से पूर्व नियुक्ति देने के लिए निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *