• जागो हुक्मरान न्यूज़

जोधपुर | सामाजिक कार्यकर्ता, मानव हितेषी टीम में कौशलाराम खती, खतियों का तला (चौखला) निंबाराम बजाड़ व रमेश बरवड़ लालकी ने मानवीय सरोकार व शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाकर ऐतिहासिक फैसला लेने वाले कर्नल बलदेव सिंह चौधरी का माला व साफा पहनाकर कर बहुमान किया। सामाजिक सुधार मानवीय सरोकार के बिंदुओं पर विस्तार चर्चा की।

कर्नल बलदेव सिंह मानव ने सर्व समाज को शिक्षा क्षेत्र में सेवा भाव के साथ हमेशा आगे बढ़ते रहने की पहल को बल दिया। बलदेव सिंह ने सिर्फ जोधपुर में ही नहीं पूरे प्रदेश में अपने ऐतिहासिक फैसले से प्रबुद्ध जनों का ध्यान आकर्षित किया है।

बलदेव सिंह चौधरी ने अपने पिताजी स्व. नेनाराम के परिनिर्वाण की रस्मों रिवाज के दिन सर्व समाज से अपील कर सामाजिक कुरीतियां व मृत्यु भोज का त्याग कर शिक्षा क्षेत्र में 22 लाख 77 हजार रूपए दान किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *