• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | जिला ताइक्वांडो संघ चूरू की ओर से आज केपीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय ट्रायल हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद गढ़वाल ने की। मुख्य अतिथि रमेश इंदौरिया, विशिष्ट अतिथि ठाकुर मल शर्मा, राजेंद्र सिंह बिदावत, आकाश शर्मा, अशोक जोशी, सुरेंद्र सिहाग, सही राम, शक्ति शर्मा, योगेश शर्मा एडवोकेट थे।

इसमें जूनियर, सीनियर कैडेट महिला-पुरुष वर्ग की यह प्रतियोगिता हुई। जिसमें 80 स्वर्ण पदक, 80 रजत पदक और 80 कांस्य पदक प्राप्त किया। जिले के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है वह राज्य स्तर पर अपना प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर प्रतियोगिता 14 जनवरी से भरतपुर में होगी। केपीएस संस्था के समस्त स्टाफ ने इस आयोजन को सफल बनाने में बहुत सहयोग किया।

इस प्रतियोगिता की संयोजक जिला ताइक्वांडो संघ की सचिव सुमन राठौड़, आयोजन सचिव उमेद सिंह राठौड़, हेमंत भाटी, अमित, वंशिका शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। स्वर्ण पदक दीक्षा, अनुष्का, अक्षा, कृतिका आलरिया, प्रियंका, तनवी, मालविका,भूमिका आदि ने जीते। कार्यक्रम का संचालन अशोक आलड़िया ने किया।

Reporter- M.R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *