• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | सादगी के प्रतिक, साहित्यकार, निडर कलमकार, लेखनी के धनी डॉ. दुलाराम सहारण को राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के अध्यक्ष बनाये जाने के बाद प्रथम बार रतनगढ़ आगमन पर जाट बौद्धिक मंच रतनगढ़ के तत्वावधान में सम्मान समारोह रखा गया।

राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण का नागरिक अभिनंदन समारोह जालान कालेज रतनगढ़ के प्राचार्य कल्याण सिंह चारण की अध्यक्षता व पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पीसीसी सदस्य रमेश चन्द्र इन्दौरिया, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्रराज खिचड़, रिटा. प्राचार्य डॉ ईशराण, पंचायत समिति रतनगढ़ के सीबीईओ भंवरलाल डूडी के आतिथ्य में आयोजित शानदार कार्य क्रम सम्पन्न हुआ।

डॉ दुलाराम सहारण का सभी अधिकारी, कर्मचारी, समाजिक व रतनगढ़ की सभी संस्थाओं की और से साफा, माला पहनाकर व शोल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्य क्रम को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता की पुरजोर मांग रखी। कार्य क्रम में देहात व शहर के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया।

राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) शाखा रतनगढ़ के द्वारा शाल ओढ़ाकर बाबा साहेब की फोटो भेंट कर सम्मान किया। इस पर डॉ.दुलाराम सहारण ने कहा कि यह चित्र अकादमी में हमारे आफिस में लागाया जायेगा, अभी तक नहीं है।

कार्य क्रम संयोजक रिटा. प्राधानाचार्य मुकंदाराम नेहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार कवि मनोज कुमार चारण व रिटा सीबीईओ मोहम्मद अनवर कुरेशी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *