राष्ट्रीय स्तर पर विरोध करके देश की संपत्ति को बचाना हमारा प्रथम कर्तव्य है!

• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर | गुलाबी नगरी जयपुर में गैलेक्सी होटल के सेमिनार हाल में मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर (राज.) का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के छायाचित्र पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया व संस्थान के सदस्य स्वर्गीय शंकरलाल बबेरवाल को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव एवं जागृति स्मारिका विमोचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम चिड़ावा धाम,झुंझुनूं साध्वी श्री ओमनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता संस्थान के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व आईआरएस के.सी.घुमरिया ने की एवं समारोह के मुख्य अतिथि पी.सी.बेरवाल पूर्व आईएएस थे!

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि इन्द्राज सिंह (पूर्व वित्तीय सलाहकार), बराला हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.श्रवण बराला, नानूराम मलोदिया, वरिष्ठ समाज सेवी हाफिज मंसूर अली, प्रमुख समाज सेवी एवं भामाशाह जी.सी.लाखीवाल थे!

इस अवसर पर प्रदेश स्तर से पधारे संगठन के पदाधिकारिओं, सदस्यों एवं विविध क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का संस्थान की ओर से विशेष सम्मान किया गया।

सर्वसम्मति से चयन की गई नवीन प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निम्नानुसार हैं-
मुख्य संरक्षक:- के.सी.घुमरिया मुख्य सलाहकार:- डा. रणजीत मेहरानियां
प्रदेशाध्यक्ष:- सौदागर कांदेला
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:- गोपाल लाल बुनकर
उपाध्यक्ष:- इन्द्राज मरोड़िया
महासचिव:- मनराज कांटीवाल
संगठन मंत्री:- के.पी.सिंह
सचिव:- गोपालराम गोयल
संयुक्त सचिव:- रघुनाथ पाटोदिया कार्यालय

मंत्री:- कजोड़मल तड़दिया
उप कार्यालय मंत्री:- पवन वर्मा जेतपुरा
कार्यकारिणी सदस्य:- रेवड़मल तातीजवाल, रामकुमार मेहरा, विनोद कुमार कांदेला, पवन वर्मा, सरपंच लालचंद निमेलिया, गजानंद परिहार को सर्व समिति से संस्थान के कार्यकर्ता द्वारा चुना गया।

प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला ने समाज में गिरते जीवन मूल्यों पर चिंता जताते हुए समाज में जीवन मूल्यों के पुर्नस्थापना की आवश्यकता जताई। मानव मानव के काम आये, ऐसी भावना विकसित करने की पहल करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे के. सी. घुमारिया ने देश में बढ़ते निजीकरण को देश व समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि इससे समाज में नौकरी के अवसर खत्म होंगे, तथा गरीब अमीर के बीच की दूरियां बढ़ती चली जायेंगी, जिससे देश मे गरीबी का स्तर बढ़ जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि पी. सी. बेरवाल सेवानिवृत्त आईएएस ने संस्थान की गतिविधियों की चर्चा करते हुए इसे समाज हित में बताया। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उत्तरोत्तर अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान द्वारा आयोजित प्रदेश में हुए कार्यक्रमों की सराहना की वह रोजगार से संबंधित कार्य करने की अपील की।

बराला हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.श्रवण बराला ने सामाजिक समानता के लिए शिक्षा पर जोर दिया। यमुना का पानी चोमू में लाने के लिए संगठित होकर आंदोलन कर सरकार की आंखें खोलने व शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए शिक्षा का अधिक से अधिक प्रचार कर मुख्य मुद्दा यही बनाने की बात कही। कार्यक्रम में सीआई इंद्राज मरोड़िया एवं इंद्राज सिंह वित्तीय सलाहकार ने भी अपने विचार रखे!

महामंत्री मनराज कांटीवाल ने संस्थान की गतिविधियों का समीक्षात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया‌। अतिथियों द्वारा जागृति स्मारिका के द्वितीय अंक का विमोचन किया। सत्र 2021-22 मैं संस्थान का सक्रिय रुप से कार्यकर्ता बनकर नंबर 1 कार्य करने पर संस्थान के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनराज कांटीवाल को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया एवं राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त 29 लोगों का विशेष सम्मान किया गया व संस्थान के सक्रिय सदस्य डॉ. कैलाश चंद मोरदिया को डॉ. की उपाधि मिलने पर संस्थान द्वारा सम्मान करके बधाई दी गई। विभिन्न जिलों से पधारे सम्मानित कार्यकर्ताओं को संस्थान का मोमेंटो एवं स्मारिका देकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर संस्थान के प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल लाल बुनकर, संयुक्त सचिव रघुनाथ पाटोदिया, कार्यालय मंत्री कजोड़ मल, शिक्षाविद फकीर चंद दानोदिया, अम्बेडकर शिक्षक संघ के चूरू जिलाध्यक्ष हुक्माराम बरवड़, सामाजिक कार्यकर्ता मेघराज मेघवाल सहित संस्था के पूरे प्रदेश से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम के समापन के बाद विभिन्न जिलों से सैकड़ों किलोमीटर दूरी से पधारे हुए सभी साथियों ने भोजन करने के पश्चात अपने अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान किया प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता पवन चलावरिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *