• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष किशनलाल जेदिया शुक्रवार को रतनगढ़ आए। बस स्टैंड स्थित टाउन में हॉल में उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि 2018 में भाजपा शासन के अंतर्गत नगर पालिकाओं में 21 हजार पदों के लिए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी, उस समय भर्ती में वाल्मीकि समाज के हितों पर कुठाराघात करते हुए अन्य जातियों के 18 हजार लोगों को सफाई कर्मचारियों के रूप में भर्ती कर दिया, जो इस समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि अब पुनः भर्ती होगी। लेकिन, इस बार भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र के सफाई सेवक अपनी ड्यूटी के प्रति काफी सजग है और अन्य शहरों के मुकाबले रतनगढ़ शहर की सफाई व्यवस्था अच्छी है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वेदप्रकाश पंवार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए और सफाई कर्मचारियों को वरिष्ठता के हिस्से हिसाब से पदोन्नत याद आए। ईओ भगवानसिंह राठौड़, सुरेश भारतीय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

सुरेश पंवार, सुशील पंवार, राजेश जेदिया, अशोक आलड़िया, रायचंद पंवार, जसकरण गौड़, जाकिर हुसैन, पुरुषोत्तम इंदौरिया, मोहम्मद फारूक, अनिता महर्षि, अकरम, रामावतार जावा, इंद्रचंद लोहारा आदि मौजूद रहे। इससे पहले अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, वाल्मीकि समाज, वाल्मीकि एकता मंच, ठेका प्रथा कर्मचारी संघ, रामदेव पैदल यात्री संघ सहित विभिन्न समाज के लोगों ने जेदिया का अभिनंदन किया।

Reporter- M.R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *