भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व पार्षद अब्दुल रहमान का आज सुबह कैंसर के चलते निधन हो गया।
मिल रही जानकारी के अनुसार रहमान का पिछले कुछ महीनों से जोधपुर के एम्स अस्पताल से उपचार चल रहा था।

• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व पार्षद अब्दुल रहमान का आज सुबह कैंसर के चलते निधन हो गया। मिल रही जानकारी के अनुसार रहमान का पिछले कुछ महीनों से जोधपुर के एम्स अस्पताल से उपचार चल रहा था।

इस बीच आज यह बेहद दुखद खबर सामने आई कि अब्दुल रहमान कैंसर से जंग हार गए, जैसे ही यह दुखद खबर सामने आई भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर छा गई। भाजपा नेता पूर्व विधायक अशोक पिंचा ने अब्दुल रहमान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर सैनी भी अब्दुल रहमान के घर जाकर शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। नगरपालिका उप नेता प्रतिपक्ष मदन ओझा ने भी अब्दुल रहमान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मदन ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना एक प्रतिभाशाली साथी गवा दिया। अब्दुल रहमान ने अपने वार्ड के लोगों के लिए काफी काम किया था, उनका कुशल व्यवहार हमें सदैव याद रहेगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सारण ने भी अब्दुल रहमान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब्दुल रहमान ने भाजपा संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई, पार्टी को उनके निधन से गहरा धक्का लगा है।

वहीं नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी ने भी अब्दुल रहमान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अब्दुल रहमान के आकस्मिक निधन पर नगरपालिका का 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। अब्दुल रहमान के निधन के बाद सोशल मीडिया पर भी लगातार अब्दुल रहमान को श्रद्धांजलि दी जा रही है। सरदारशहर के सभी पार्षदों द्वारा सोशल मीडिया पर अब्दुल रहमान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब्दुल रहमान ने भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर नगरपालिका चुनाव लड़ते हुए वार्ड 32 से कांग्रेस के बड़े नेता नवाब खान को करीबी मुकाबले में हराया था। आज शाम को अब्दुल रहमान का मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Reporter- Sunil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *