• जागो हुक्मरान न्यूज

जयपुर | राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा गठित 19 नए जिलों में बनाएं गए हैं लेकिन हाल ही दिनों में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा नवगठित सांचौर जिले सहित नवगठित जिलों को रद्द और पुराने जिले में मर्ज करने का संकेत दिया हैं और सरकार द्वारा रिव्यू कमेटी के गठन भी किया हैं उससे पहले प्रदेशाध्यक्ष के बयान से क्षेत्रवासियों में चिंता और विरोध का माहौल है।

सांचौर जिला:
क्षेत्रफल: अनुमानित 4500 वर्ग किमी

जनसंख्या: करीब 10 लाख

तहसीलें: 4 (सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना, बागोड़ा)
ग्राम पंचायतें: 150
राजस्व गांव: 451

सांचौर जिले की भौगोलिक स्थिति दलदली,लूनी बेसिन और रेगिस्तानी क्षेत्र हैं यहां नर्मदा नहर के आने से भौगोलिक स्थिति काफी बदली हैं जिले में बाढ़ की समस्या और सीमावर्ती अपराध, जैसे डोडा शराब तस्करी, हालांकि जिला पुलिस विभाग की सक्रियता ने अपराध की दर को घटाया है। वहीं,जालोर जिला से सांचौर के अंतिम नैहड़ क्षेत्र का गांव रणखार की दुरी 243 किलोमीटर हैं।सांचौर जिले की भौगोलिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस जिले को यथावत रखने की अपील की है। उनका कहना है कि इस जिले की महत्वता और विकास की संभावनाओं को देखते हुए इसे रद्द करना उचित नहीं होगा।

विश्लेषणात्मक रिपोर्ट:-

1. मध्य प्रदेश का निवाड़ी जिला

क्षेत्रफल: 1170 वर्ग किमी

जनसंख्या: 4,04,807

तहसीलें: 3

ग्राम पंचायतें: 137

राजस्व गांव: 281

निवाड़ी जिला मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है,इसके छोटे क्षेत्रफल और जनसंख्या के बावजूद, यह प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संभालने में सक्षम है।

मध्य प्रदेश के नए जिले (2023 में बने)
2.पंधुरना जिला:-

क्षेत्रफल: 5522 वर्ग किमी
जनसंख्या: 3,74,310 (2011 की जनगणना के अनुसार)

तहसीलें: 2
नगरपालिका: 5
राजस्व गांव: 317
पंधुरना जिला की जनसंख्या कम है।

3.मैहर जिला:-

क्षेत्रफल: 2722.79 वर्ग किमी
जनसंख्या: 8,56,028
विधानसभा क्षेत्र: 2
तहसीलें: 3
ग्राम पंचायतें: 245

मैहर जिला क्षेत्रफल और जनसंख्या दुसरे जिले से कम हैं। फिर भी जिला हैं।

2. हरियाणा का फरीदाबाद जिला

क्षेत्रफल: 741 वर्ग किमी
ब्लॉक: 3
ग्राम पंचायतें: 100
गांव: 144
फरीदाबाद हरियाणा का सबसे छोटा जिला है क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से,,

छत्तीसगढ़ का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला:-

क्षेत्रफल: 2307.39 वर्ग किमी
जनसंख्या: 3,36,420
तहसीलें: 3
राजस्व गांव: 223

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला है, जिसे 2020 में गठित किया गया था।

संकलन: पत्रकार अरविंद डाभी, सांचौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *