• जागो हुक्मरान न्यूज़

चौमूं | मानव जन जागृति संस्थान द्वारा चौमूं में आयोजित चतुर्थ स्मारिका विमोचन समारोह में शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूजा भारती छाबड़ा, सेवानिवृत्त आईपीएस जीसी राय, संस्थान के मुख्य सलाहकार डॉ. रणजीत सिंह मेहरानियां, राजस्थान नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. जयंत धमोड़, प्रधानाचार्य मनराज कांटीवाल, समाजसेविका कविता वर्मा, संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला, कोषाध्यक्ष मुकेश जिंदल आदि ने राजकीय लक्ष्मीनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय चीथवाड़ी के प्राचार्य डॉ. कैलाश चन्द्र बुनकर को संस्कृत सुधी सम्मान से सम्मानित किया।
इस दौरान एईएन अनिल कुमार काला, एलआईसी विकास अधिकारी नेमीचंद पंवार, एलआईसी विकास अधिकारी सुरेश महरिया, रघुनाथ पाटोदिया, गोपाल लाल कांदेला, सूरजमल कांदेला, गोपालचंद सोगण, बाबूलाल कांदेला, भंवरलाल सरावता, गजानंद परिहार, कजोड़मल तडदिया, धर्मेंद्र भूखल, प्रधानाचार्य कालूराम बुनकर, नानगराम लुनीवाल, सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, विक्रम कांदेला, हनुमान सहाय झाटीवाल, पवन वर्मा, राजकुमार खोवाल, घनश्याम कांदेला, पवन वर्मा जेतपुरा, राजेश सोगण, गोपाल देवठिया आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *