• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | कच्चा बस स्टैंड सहित शहर में संचालित कई अवैध कैफे पर पुलिस को लगातार अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिल रही है। डीएसपी अनिल कुमार माहेश्वरी ने कार्रवाई के दौरान तीन युवतियां अवैध गतिविधियों में लिप्त पाई गई। इस पर इनके साथ पाए गए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कच्चा बस स्टैंड स्थित स्काई लाइट कैफे और रेडबुल कैफे पर दबिश दी। इस दौरान तीन युवतियों के साथ अवैध गतिविधियों में लिप्त विजय कुमार (23) पुत्र रामलाल निवासी चूरू के वार्ड 23 और सुनील कुमार स्वामी (21) पुत्र धनाराम स्वामी निवासी खंडवा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शहर वासियों द्वारा लगातार अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही है। जिस पर पूर्व में भी शहर में संचालित कई कैफे पर दबिश देकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कैफे संचालकों द्वारा कैफे के अंदर केबिन बनाकर अवैध गतिविधियां संचालित करवाई जाती है। शहर में संचालित अवैध कैफे पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *