जयपुर | मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय गणगौरी बाजार, जयपुर में राज्य महिला नीति के तहत निर्भया स्क्वाड द्वारा छात्राओं के लिए आयोजित आत्मरक्षा का सैद्धांतिक और प्रायोगिक रूप से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ।
पुलिस कमिश्नरेट जयपुर व निर्भया स्क्वाईड द्वारा चलाई गई इस मुहिम में कमिश्नरेट से सरिता एवं पुलिस थाना नाहरगढ़ से सुशीला चौधरी के द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की विस्तार से जानकारी देते हुए विभिन्न तरीकों से छात्राओं में आपस में प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया तथा निर्भया स्क्वायड टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों से परिचित करवाया। महिला नीति की संयोजिका डॉ. सुलोचना शर्मा ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण व आत्मरक्षा के उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान महिला नीति के अन्य सदस्य डॉ. अनुपमा जोहरी, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. ममता शर्मा आदि ने भी अलग-अलग तरीके से छात्राओं को आत्मरक्षा व जागरुक रहने के लिए सचेत किया।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *