• जागो हुक्मरान न्यूज़

चौमूं/पावटा | शहर में आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक जगदीश मीणा (पावटा) के नेतृत्व में सर्व समाज बंधुओं ने आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएल शर्मा का माला, साफा पहनाकर एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएल शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के हको के लिए न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष करके पत्रकारों को हक दिलाने में अगवानी करेगा।

कार्यक्रम आयोजक व श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक जगदीश मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यह संगठन पूरे देश में सभी प्रदेशों में कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। सैनी समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच देवकरण सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *