बुजुर्ग हमारी धरोहर, उनका सम्मान, हमारा पहला कर्तव्य – डॉ. शिखा मील बराला

• जागो हुक्मरान न्यूज़

चौमूं | शहर के बस स्टैण्ड नगर पालिका के सामने शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव डॉ. शिखा मील बराला के द्वारा सम्मान समारोह अपनो का सम्मान, सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में करीब 11 हजार लोगों का सम्मान किया गया। जिसमें वृद्धजन सम्मान जिसमें 60 वर्ष से ऊपर महिला-पुरुष व सरकारी सेवा से सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही युवा छात्र-छात्राओं जिनका 10वी व 12वीं और कॉलेज में 75 प्रतिशत से ऊपर के प्रतिभावान विद्यार्थियों, वर्ष 2023 में नीट चयनित विद्यार्थियों, वर्ष 2023 में सरकारी नौकरी लगने वाले कर्मचारियों व खेल में मैडल जीतकर आए हुए विजेता प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इसी तरह महिला सम्मान में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, आंगनबाड़ी कार्यकताओं व आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम नगरपालिका चौमूं के समस्त वार्डों का संयुक्त कार्यक्रम रखा गया है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव व प्रयास फाउण्डेशन चौमूं की अध्यक्षा डॉ. शिखा मील बराला ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक हैं। हम बुजगों की छाती व पीठ पर चढ़ कर खेल कर बड़े हुए हैं, अब वो समय है, जब हम इनके सहारे की लाठी बनें व इनको बुढ़ापे जैसी अवस्था की याद ही न आने दें।

डॉ. बराला ने कहा कि महिलाओं का सम्मान कर उनकी समाज में अलग पहचान बनाना है, इसके साथ ही युवा साथियों व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यार्थी काल से ही अपनी मेहनत और अपनी सरलता सहजता के दम पर जीवन के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है।

पीसीसी सचिव डॉ. शिखा मील बराला द्वारा कई दिनों से चल रहे अपनो का सम्मान, सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत वृद्धजन सम्मान जिसमें 60 वर्ष से ऊपर महिला-पुरुष व सरकारी सेवा से सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं जिनका 10वी व 12वीं और कॉलेज में 75 प्रतिशत से ऊपर के प्रतिभावान विद्यार्थियों, वर्ष 2023 में नीट चयनित विद्यार्थियों, वर्ष 2023 में सरकारी नौकरी लगने वाले कर्मचारियों व खेल में मैडल जीतकर आए हुए विजेता प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया जा रहा है। इसी तरह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई सम्मान, आंगनबाड़ी कार्यकताओं व आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया।

डॉ. बराला ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा का मान, महिला सम्मान व बुजुर्ग हमारे अभिमान की तर्ज पर रखा गया है। इस दौरान कई हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह हरसोलियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *