रवि कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार मीणा कोषाध्यक्ष व कानाराम जांगिड़ सचिव मनोनीत

• जागो हुक्मरान न्यूज़

चौमूं | शहर के टांकरड़ा ग्राम में श्री रघुनाथ नवयुवक मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शंकर लाल प्रजापत को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष रवि कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार मीणा व सचिव कानाराम जांगिड़ को मनोनीत किया गया।
आपको बता दे कि शंकरलाल प्रजापत विभिन्न पदों पर रहते हुए भी निस्वार्थ भाव से कार्य किया है। शंकरलाल प्रजापत द्वारा उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए सर्वसम्मति से श्री रघुनाथ नवयुवक मंडल का अध्यक्ष बनाया है।
इस अवसर पर मंगल चंद प्रजापत, इलू शर्मा, मनोज शर्मा, विजय प्रजापत, विनोद भातरा, लोकेश जांगिड़ सहित अन्य को मंडल के सदस्यों ने नव मनोनीत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *