• जागो हुक्मरान न्यूज़

बीकानेर | स्वामी पूर्ण प्रकाश जी महाराज महंत आत्मा अद्वेत आश्रम उदयरामसर, बीकानेर ने देहदान की घोषणा की है।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी के बाड़मेर जिलाध्यक्ष मास्टर भोमाराम बोस ने जागो हुक्मरान को जानकारी देते हुए बताया कि आत्मा अद्वेत आश्रम उदयरामसर, बीकानेर के महंत स्वामी पूर्ण प्रकाश जी महाराज ने देहदान की घोषणा की है। 

मास्टर भोमाराम बोस ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव प्रो. स्वामी आत्माराम जी उपाध्याय (महामंडलेश्वर हरिरामाचार्य पीठ) श्री किशनाराम जी का रामद्वारा हनुमान भाखरी, नई सड़क, जोधपुर एवं प्रदेशाध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी राजस्थान प्रदेश की आज्ञा लेकर 03 जुलाई 2023 को एम्स अस्पताल जोधपुर में अपनी स्वेच्छिक देहदान का संकल्प पत्र अस्पताल प्रशासन को प्रस्तुत करेंगे।

जिलाध्यक्ष बोस ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में सन्त समाज की ओर से स्वामी पूर्ण प्रकाश जी महाराज का यह प्रथम संकल्प पत्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *