• जागो हुक्मरान न्यूज़

बीकानेर | श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सोहन लाल मेघवाल को पुन: प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। मेघवाल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम (राज्यसभा सांसद), संरक्षक केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राठौड़ (पूर्व विधायक), संगठन प्रधान राष्ट्रीय महामंत्री सूरजभान कटारिया, राष्ट्रिय महामंत्री रवि शेखर मेघवाल, राजस्थान प्रभारी गौतम टेटवाल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सोहन लाल मेघवाल अनेक संगठनों में कार्य कर रहे हैं, वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहात बीकानेर के जिला सोशल मीडिया प्रभारी की जिमेदारी के साथ डॉ. बी.आर. अंबेडकर समाज हित संस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही अनिल नागोरी संगीत संस्थान नोखा का प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी पर कार्य कर रहे हैं। जो काबिले तारीफ है। मेघवाल ने कहा कि निश्चित तौर से आपके विश्वास पर पूरी निष्ठा से महापीठ की विचारधारा, गुरु जी की वाणी व विचारो का प्रसार प्रचार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *