कविता मेघवाल ने 94.80 प्रतिशत व संगीता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके मारी बाजी

• जागो हुक्मरान न्यूज़

सांचौर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी 12वीं विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम में सांचौर जिले के मेघवाल समाज के होनहारों ने सांचौर व जिला जालौर क्षेत्र में अपना परचम लहरा कर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया है। अव्वल रहने वाली यह प्रतिभाएं गांवों में विषम परिस्थितियां व अभावों में पली-बढ़ी है। भौतिक संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी अपनी मेहनत और जुनून, हौंसलों के दम पर आज सफलता प्राप्त की हैं।

1 सचिन मेघवाल -सांचौर जिला टॉपर-
सचिन मेघवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया हैं।
सचिन के पिता का नाम लाडुराम मेघवाल है माता झमकू देवी गृहणी हैं गांव डावल के निवासी हैं।
सचिन बचपन से ही होनहार है 12वीं विज्ञान वर्ग में विवेक विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सांचौर में अध्ययनरत थे।

2. कविता मेघवाल- 12वीं विज्ञान वर्ग में 94.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला जालौर व सांचौर में अव्वल स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। कविता श्री रामदेव बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणियासर में अध्ययनरत थी।
कविता के पिता सुरेश कुमार विद्यालय सहायक है माता केली देवी गृहणी हैं। कांटोल गांव के निवासी हैं।
कविता बचपन से होनहार थी कक्षा 10 में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

3. संगीता परमार –संगीता ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने गांव व तहसील का नाम रोशन कर परचम लहराया है।
संगीता के पिता शांतिलाल परमार कारीगर है माता सुआ देवी गृहणी हैं। ये कांटोल गांव के निवासी हैं।
संगीता श्री रामदेव बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणियासर में अध्ययनरत थी।

4. गोविंद कुमार –12वीं विज्ञान वर्ग में 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं पिता बाबूलाल मेघवाल व माता पवनी देवी गृहणी हैं गांव लूणियासर हैं। गोविन्द 12वीं विज्ञान वर्ग में श्री रामदेव बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणियासर में अध्ययनरत था।

12वीं विज्ञान वर्ग में अव्वल आने वाली सभी प्रतिभाओं को समाज बंधुओं, मित्रों व रिश्तेदारों ने मिठाइयां खिलाकर माल्यार्पण कर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट- अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *