चैक भेंट करते हुए.

जागो हुक्मरान न्यूज़

बाड़मेर | जोगाराम देवपाल अध्यापक सरवड़ी द्वारा मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान कल्याणपुर को छात्रावास भवन निर्माण हेतु ₹1,01151/- का चैक भेंट किया। भामाशाह जोगाराम देवपाल एवं उनके परिवार द्वारा अपने घर आयोजित एक सामाजिक सभा में यह चैक संस्थान के अध्यक्ष भीमाराम देवपाल, संरक्षक मास्टर भोमाराम बोस, कोषाध्यक्ष जीताराम मकवाना, संगठन मंत्री भगाराम देवपाल, प्रचार मंत्री बीजाराम गुगरवाल, चंपालाल जयपाल,नारायणलाल बागरेचा, हरीराम गोयल को सहर्ष भेंट किया।

इस अवसर पर पोकरराम देवपाल, भीकाराम देवपाल, केशाराम देवपाल, खेताराम देवपाल, मांगीलाल देवपाल, हुकमाराम देवपाल, जीवाराम देवपाल, पारस चौहान, सुराराम देवपाल, मालाराम देवपाल आदि परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *