6 गायों की मौत, बाकी बीमार गायों को जल्द शुरू होगा उपचार

• जागो हुक्मरान न्यूज़

चूरू | सरदारशहर तहसील क्षेत्र में गोवंश में तेजी के साथ लंपी स्किन नामक रोग फैल रहा है। जिसके चलते पशुपालकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। तहसील के अनेकों गांव में इस रोग ने गायों को अपनी चपेट में ले रखा है। जिसके चलते लगातार पशु चिकित्सक गांव-गांव जाकर सर्वे कर बीमार गायों का उपचार कर रहे हैं। रविवार को शहर के चूरू रोड स्थित भगतसिंह कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब आवारा घूमने वाली 6 गाय अचानक मृत मिली। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और सीएल ग्रुप के अध्यक्ष चंपालाल माली को दी।

इस दौरान मौके पर पहुंचकर प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं के लोगों ने गायों को उठाया। चंपालाल माली ने बताया कि मृत गायों के साथ घूमने वाली 15 से 20 गायों में भी लंपी स्किन के लक्षण दिखाई दें रहे हैं। इनका उपचार करवाने के लिए पशु चिकित्सकों को को अवगत करवाया गया है। जल्द ही इन गायों का उपचार शुरू हो जाएगा।

6 गायों की मौत-
इस दौरान स्थानीय निवासी मंगेज सिंह ने बताया कि भगतसिंह कॉलोनी के पास बड़ी संख्या में आवारा गोवंश घूमते हैं। जिनमें से आज 6 गायों की अचानक मौत हो गई। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी चिंताएं हैं। हमने स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाया है। मृत गायों को प्रशासन की सहायता से भिजवा दिया गया है। हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अन्य जो गाय इस रोग से पीड़ित हैं उनका भी उपचार किया जाए। इस दौरान मौके पर मनोज माली, संजय, परशुराम, संदीप सैनी, परमेश्वर, राजूराम आदि मौजूद रहे।

तेजी से फैल रहा लंपी स्किन-
गौरतलब है कि इन दिनों तहसील क्षेत्र में तेजी के साथ लंपी स्किन नामक रोग है। इसके मुख्य लक्षण बुखार आना, आंखों नाक से स्त्राव, मुंह से लार निकलना, पूरे शरीर में गांठों जैसे नरम छाले पड़ना, दूध उत्पादन में कमी आना जैसे लक्षण हैं। इसके अलावा इस रोग में शरीर पर गांठें बन जाती हैं। गर्दन और सिर के पास इस तरह के नोड्यूल ज्यादा दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *