सभी विभागों में नवनियुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति, माइनॉरिटी कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित प्रतिभाओ का होगा सम्मान

• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | मेघवाल गेस्ट हाउस भीम नगर रतनगढ़ में बुधवार को डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) व राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के संयुक्त तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक तहसील अध्यक्ष अशोक आलड़िया ने की। बैठक में अम्बेडकर संघ के जिलाध्यक्ष हंसराज सांवा ने संघ में कर्मचारियों को जोड़ने व संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया।

अजाक के जिलाध्यक्ष मोहनलाल अर्जुन ने अजाक के कार्य व सभी कर्मचारियों के हितों पर बल दिया और बताया कि संगठन में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। आज कर्मचारियों पर जो राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, वो गलत है। सभी को साथ लेकर चलना ही हमारे संगठन का उद्देश्य है।

अजाक के महासचिव डॉ. देवकरण गुरावा ने संगठन के संविधान से अवगत करवाते हुए संगठन को आगे बढ़ाने पर बल दिया। डॉ. सीताराम कांवलिया ने संगठन को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

वीरेंद्र कुमार बुनकर, अरुणा जावा, मीना बारूपाल, मायावती, शुभकरण खटीक, रिखाराम तालनियाँ, राजेंद्र कुमार बाकोलिया ने भी विचार प्रकट किए।

अम्बेडकर संघ के तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार नायक ने भी शिक्षक हितों की बात रखी।
इस मौके पर पुरुषोत्तम शीला, अजीत कुमार, नरेन्द्र सिंह कांटीवाल, पूर्णमल दानोदिया, दिनेश कुमार, एम आर मंडिवाल उपस्थित थे।

अजाक अध्यक्ष अशोक आलड़िया ने बताया कि 26 जून को रतनगढ़ में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी विभागों में नवनियुक्त अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/माइनॉरिटी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों व प्रतिभाओ का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार गाडगिल ने किया।

Reporter- M.R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *