• जागो हुक्मरान न्यूज़

भरतपुर | राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय रोवर रेंजर भारत दर्शन शिविर का शुभारंभ स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर किया गया।

शिविर में राज्य के सात मण्डलों के 75 संभागियों इनमें 48 रोवर व 27 रेंजर ने भाग लिया। इस दौरान रोवर रेंजर को भरतपुर एवं मथुरा के आसपास धार्मिक ऐतिहासिक पर्यटन एवं शैक्षिक दृष्टि से उपयोगी स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी साहब सिंह ने कहा कि रोवर रेंजर के लिए ये भारत दर्शन कार्यक्रम बहुउपयोगी है। इससे शैक्षिक वातावरण के साथ बाहरी गतिविधियों में भागीदारी से सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त होने के साथ ही सामाजिक समरसता की भावना एवं अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की सीख मिलती है।

डाईट प्रधानाचार्य प्रमोद तिवाड़ी ने भरतपुर शहर के इतिहास का वर्णन करते हुए ब्रज भूमि स्थल के धार्मिक महत्वता की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियों में धार्मिक भावना एवं आस्था का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए रोवर रेंजर के लिए भारत दर्शन कार्यक्रम रखा गया है। संचालन रामजस लिखाला सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने किया।

इस मौके पर प्रमोद कुमार शर्मा सीओ स्काउट अलवर, राजेन्द्र प्रसाद मीणा सीओ स्काउट भरतपुर, दिव्या सीओ गाइड सवाई माधोपुर, छगन लाल शर्मा लीडर ट्रेनर एवं यादराम सहायक लीडर ट्रेनर मौजूद रहे।

Bureau Report- JHN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *