• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदार शहर | ससुराल से अपने घर लौटे रहे बाइक सवार दंपती को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती के पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी को भी काफी चोटें आई है। महिला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। मामला चूरू के सरदारशहर का है। घटना जेतासर के पास मेगा हाईवे पर गुरुवार दोपहर 3 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार (30) पुत्र रामूराम मेघवाल अपनी पत्नी सुखीदेवी (30) और पांच साल के बच्चे के साथ ससुराल पीलीबंगा (हनुमानगढ़) से अपने गांव मेलुसर बिकान (सरदारशहर) वापस लौट रहा था। इस दौरान जेतासर के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे मेगा हाईवे पर एक पिकअप से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सरदारशहर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल सुखीदेवी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर किया गया। घायल प्रेम कुमार (30) पुत्र रामूराम मेघवाल का राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है। आरोपी पिकअप ड्राइवर पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *