• जागो हुक्मरान न्यूज़

सांचौर | शिक्षा जीवन का आधार होती है शिक्षित नारी दो घरों में उजाला करती है। किसी भी समाज तथा देश की कल्पना नारी के बिना नहीं की जा सकती। नारी घर की जिम्मेदारी के साथ साथ समाज तथा देश के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य करती है।
वे आज सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

ऐसा ही उदाहरण हम सांचौर जिले के मेघवाल समाज की नारी शक्ति का बता रहे हैं जो हाल में हुई रीट भर्ती 2023 में शिक्षिका बनकर सफलता अर्जित की हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में सांचौर जिले की नारी शक्ति ने परचम लहराकर अपने गांव व तहसील और जिले का नाम रोशन किया हैं।

1.जयश्री धानता – रीट भर्ती 2023 में जनरल लेवल 1 में जनरल केटेगरी से चयन हुआ है इनके पिता पूराराम सरकारी विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं माता का नाम – नाजू देवी गृहणी हैं जयश्री ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों,माता-पिता और दो बहनों को दिया हैं। जयश्री की रुचि साहित्य पढ़ना हैं। जयश्री ने बताया कि परिस्थिति चाहे कैसी भी हो अपने लक्ष्य पर फोकस होना चाहिए।आपकी मंज़िल आपको ज़रूर मिलेगी और मैंने बिना कोचिंग के घर पर रहते हूए सफलता अर्जित की हैं।

2.प्रमिला परमार अरणाय – रीट भर्ती लेवल 1 में चयन हुआ है। पिता भेराराम सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं माता शायर देवी गृहणी हैं। पति चतराराम पातलिया प्रतापपुरा एमए, बीएड हैं। प्रमिला की रुचि किताबें पढ़ना, अभिप्रेरित भाषण सुनना पसंद हैं। टीचर में चयन होने का अपना श्रेय माता-पिता,गुरुजनों और पति को दिया हैं। प्रमिला ने बताया कि जीवन में कठिनाईयां जरूर आती है लेकिन कभी भी हमें हार नहीं माननी चाहिए और परीक्षा की तैयारी के दौरान सिर्फ सफलता का जुनून ही बनाए रखें। अपनी मेहनत पर विश्वास रखे तो सफलता अवश्य मिलेगी हैं।

3.सुबी धींगपुरा – रीट भर्ती लेवल 1 में चयन हुआ हैं विकट परिस्थितियों व ग्रामीण परिवेश व पारिवारिक जिम्मेदारियां बावजूद भी मेहनत जारी रखी और आज शिक्षिका बनकर समाज में प्रेरणा स्रोत बनी हैं।

रिपोर्ट: अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *