गोविंद सिंह डोटासरा भी स्काउट गाइड के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गए

जैसी महान्ति ने अपना नामांकन वापस लिया

• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव निरंजन आर्य सोमवार को राजस्थान राज्य स्काउट गाइड के चुनावों में स्टेट चीफ कमिश्नर के पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी स्काउट गाइड के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गए हैं। बड़ी बात तो यह है कि स्काउट गाइड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए हैं।

वहीं दूसरी ओर सोमवार को नामांकन वासपी का दिन था शाम चार बजे स्काउट गाइड के निवर्तमान स्टेट चीफ कमिश्नर और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जैसी महान्ति ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद मुख्य सचिव आर्य निर्विरोध चीफ कमिश्नर चुने गए।

इसके अलावा पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए। इससे पहले स्काउट गाइड के चीफ कमिश्नर के पद का चुनाव लड़ने के लिए कार्मिक विभाग ने निरंजन आर्य को अनुमति दी थी। जिसके बाद आर्य ने अपना नामांकन दाखिल किया था।

आर्य पहले भी रहे हैं स्टेट चीफ कमिश्नर 

वहीं मुख्य सचिव निरंजन आर्य इससे पहले भी स्काउट गाइड के चीफ स्टेट चीफ कमिश्नर के पद पर रह चुके हैं। निरंजन आर्य साल 2010 से 2016 तक लगातार इस पद पर रहे थे।ष आर्य के समय स्टेट चीफ कमिश्नर पद का कार्यकाल 3 साल का था लेकिन 2016 के बाद से कार्यकाल 5 वर्ष कर दिया गया है।

  • ये भी चुनें गए निर्विरोध-
  • 1- गोविंद सिंह डोटासरा- अध्यक्ष
  • 2- अक्षय त्रिपाठी उपाध्यक्ष (पुरुष)
  • 3- अभय सिंह शेखावत उपाध्यक्ष (पुरुष)
  • 4- आत्माराम टीबड़ा उपाध्यक्ष (पुरुष)
  • 5- घनश्याम ओझा उपाध्यक्ष (पुरुष)
  • 6- डॉ. रूप राज भारद्वाज उपाध्यक्ष(पुरुष)
  • 7-सुरेश सिंह रावत उपाध्यक्ष (पुरुष)
  • 8- डॉ. ओम कुमारी गहलोत उपाध्यक्ष (महिला)
  • 9- मिथिलेश शर्मा उपाध्यक्ष (महिला)
  • 10- शारदा जायसवाल उपाध्यक्ष (महिला)
  • 11- सुमन श्रंगी उपाध्यक्ष (महिला)
  • 12- डॉ. विमला मेघवाल उपाध्यक्ष (महिला)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *