• जागो हुक्मरान न्यूज़

मैं जब भी युवाओं को Career, Personalty development पर व्याख्यान देता हूं तो मैं सदैव पहली बात यही कहता हूं कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए English भाषा की जानकारी होना बहुत जरूरी है। अपने समाज की ऐसी ढेरों प्रतिभाएं हैं जिनको अंग्रेजी की जानकारी के अभाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। भारत के स्तर पर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो English का ज्ञान अनिवार्य है।

ध्यान रहे डॉ आंबेडकर साहब को यदि अंग्रेजी भाषा नहीं आती तो उनके लिए कुछ भी संभव नहीं थाRJS, MBA, IIM, CS, IAS, IES, MBBS, Economics, Geography जैसे अन्य क्षेत्रों में 80% से अधिक सफलता अंग्रेजी माध्यम के प्रतिभागियों को मिलती है।

यदि LLB अंग्रेजी माध्यम से की है/अंग्रेजी जानते हैं तो ही आप हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस कर सकते हैं। राजनीति में भी अंग्रेजी जानने वाले जल्दी आगे जाते हैं। बाबा साहेब के अनुयायियों को अंग्रेजी आनी चाहिए। बड़े अधिकारी, बड़े राजनेता अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाते हैं। अन्य सभी भाषाएं क्षेत्र विशेष के लिए ठीक हो सकतीं हैं। English आसानी से सीखी जा सकती है। जय भारत

डॉ गुलाब चन्द जिन्दल ‘मेघ’ Career Councellor, अजमेर

मो. न.- 9460180510

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *