उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने किया शिक्षा दान महोत्सव पोस्टर का विमोचन

• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर/चौमूं | ज़रूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा 7 जुलाई को शिक्षा दान महोत्सव का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रताप नगर स्थित रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
संस्था पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा से मिलकर संस्था गतिविधियों व महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात 7 जुलाई को आयोजित होने वाले शिक्षा दान महोत्सव के पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा से करवाया।

संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने बताया कि शिक्षा दान महोत्सव में संस्था द्वारा चयनित 155 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग के तहत फ़ीस के चैक व शिक्षण सामग्री भेंट की जायेगी तथा संस्था द्वारा नियुक्त 45 एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर्स, एज्युकेशनल एम्बेसेडर्स व एज्युकेशनल एसोशिएट्स को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा होंगे।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, उपाध्यक्ष हीरा लाल बैरवा, विशिष्ट सदस्य रमेश कुमार बैरवा उपस्थित थे।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *