• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | भारतीय जनता पार्टी से चूरू लोकसभा प्रत्यासी देवेंद्र झाझडिया मंगलवार को देव दर्शन यात्रा के दौरान गोगामेड़ी मंदिर बिल्यूं बास महियान, इच्छापूर्ण बालाजी, महाप्रज्ञ समाधि स्थल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दौलतराम सारण की समाधी स्थल, रघुनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर बायला आदि मंदिरों में पुजा अर्चना करते हुए भाजपा की अबकी बार 400 पार लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्ती की मनोकामनाए की। वहीं पर सरदारशहर इच्छीपूर्ण बालाजी मंदिर में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणावा व नगरपरिषद के सभापति राजकरण चौधरी के नैतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्यासी झाझडिया का माला पहनकर शानदार स्वागत किया वहीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा प्रत्यासी रूबरू भी हुए।

इस दौरान इच्छापूर्ण बालाजी सेवा समिति के द्वारा लोकसभा प्रत्यासी झाझडिया को बालाजी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मान किया। इस दौरान देवेंद्र झाझडिया ने कहा कि मै मेरे को शोभागभ्यशाली नहीं समझता मै तो चूरू की जनता को शौभाग्य शाली समझता हूं। नरेंद्र मोदी का एक शिष्य चूरू से चुनाव लड़ रहा है। मै किसान का बेटा हू, मै यहां के किसान, मजदूर जवान की आवाज को समझता हूं। चूरू जिले को पर्यटक स्थल बनाना चाहता हू। मैने देश का नाम रोशन किया है इसी तरह से राजनैतिक क्षेत्र में भी चूरू को आगे ले जाने का काम करेंगे। वहीं पर भाजपा लोकसभा प्रत्यासी झाझडिया का जगह-जगह शानदार स्वागत हुआ।

इस मौके पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी, मधुसुदनसिंह राजपुरोहित, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, बीडीसी सदस्य श्यामलाल शर्मा, पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन इश्वरराम डूडी, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन लालचंद छीरंग, भाजपा पूलासर मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह छाजूसर, पूर्व प्रधान भैरूसिंह राजपुरोहित, शिवरत्न सर्राफ, कानसिंह राजपुत, सत्यनारायण झाझडिया, सरपंच गिरधारीलाल स्वामी, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, राजकुमार सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *