• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | मेघवाल गेस्ट हाउस रतनगढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के जिला अध्यक्ष हुक्माराम बरवड़ की अध्यक्षता व चुनाव अधिकारी रिखा राम तालणिया, पर्यवेक्षक दीपा राम सांडेला के निर्देशन में राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर तहसील ईकाई रतनगढ़ की नई कार्यकारिणी का आम सहमति से निर्विरोध गठन किया गया।

अध्यक्ष शिवाराम मेघवाल, सभाध्यक्ष प्रधानाचार्य विनोद कुमार धोबी, मंत्री नरेन्द्र कुमार नायक, उपाध्यक्ष भंवरलाल सांवा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बाकोलिया, सचिव अनिल कंवल को निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में बतोर अतिथि प्रदेश सभाध्यक्ष शीशराम माहिच, अजाक जिला अध्यक्ष मोहन लाल अर्जून, पूर्व जिला अध्यक्ष हंसराज सांवा थे। सभी अतिथियो ने विचार व्यक्त किए।।

कार्य क्रम में विरेन्द्र कुमार रोयल, भोलाराम इंदलिया, विरेन्द्र जायसवाल, अजाक तहसील ईकाई रतनगढ़ के अध्यक्ष अशोक आलड़िया, पुरषोत्तम शीला, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश सचिव शुभकरण नैण, बजरंग बिसू ,सुभाष आदि उपस्थित थे।

नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को चुनाव अधिकारी रिखा राम तालणिया ने शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार नायक ने किया।

Reporter- M.R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *