• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | क्षेत्र के गांव साजनसर में राजपुरोहित समाज का बुधवार को सखी सम्मेलन का आयोजन किया गया। गांव के ठाकुरजी महाराज के मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई जो श्री राम कथा स्थल, घोरे वाले बालाजी धाम तक पहुंची।

राजकीय महाविद्यालय नोखा के प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण राजपुरोहित ने बताया कि राजपुरोहित समाज बेटियों का तिलकार्जन कर पुष्प वर्षा से जगह-जगह शानदार स्वागत किया गया। यह सखी सम्मेलन 24 मई से 9 दिनों तक चलेगा। इस दौरान 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचन पंडित नारायण प्रसाद उपाध्याय के द्वारा 24 मई तक सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 बजे तक किया जाएगा। सम्मेलन का प्रबंधन राजपुरोहित समाज एवं कन्हैया मस्त मंडल द्वारा किया गया है।

राम कथा के दौरान समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और सांस्कृतिक समेत कई कार्यक्रम किए जाएंगे। कथा वाचन करते हुए पंडित नारायण प्रसाद ने कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के दौर में यज्ञ, जप, तप, व्रत व पूजा-पाठ विधि विधान से नहीं कर पाते, लेकिन निर्मल मन से श्रीराम कथा सुनने से सारे अनुष्ठानों का लाभ मिल जाता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा रंग, रूप व धन नहीं देखता है। उसकी नजरों में केवल मन सर्वश्रेष्ठ है। इसलिए निर्मल मन से कथा का श्रवण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *