• जागो हुक्मरान न्यूज़

बीदासर (नवयन)। सांडवा में शनिवार को एक बॉयफ्रेंड और एक शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने वार्ड संख्या 16 स्थित लड़के के घर में आत्महत्या की। विवाहिता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। इसको लेकर सांडवा थानाधिकारी सुरेन्द्र बारूपाल ने बताया कि मंगतूराम उर्फ देवराज मेघवाल और पूजा मेघवाल के बीच एक साल से अफेयर था।

दोनों ने शुक्रवार देर रात लड़के के सूने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। जानकारी के अनुसार लड़के के पिता रूघाराम मेघवाल व परिवार के अन्य लोग खेत में रहते हैं। युवक घर में अकेला रहता था। घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस और बीदासर एसडीएम श्योराम वर्मा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए गये।

आटा-साटा में हुई थी लड़की की शादी : सांडवा थानाधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता पूर्णाराम ने मृग दर्ज करवाई है। पिता ने बताया कि पूजा 11वीं क्लास में पढ़ती थी। करीब चार साल पहले लालगढ़ में आटा-साटा में श्रवणराम के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह पीहर आ गई थी। पूजा के परिवार के लोग रात को खाना खाकर सो गए थे।

सुबह घर में पूजा के नहीं दिखने पर गांव में तलाश की। शक होने पर मंगतूराम के घर गए। घर के आगे उसकी बाइक खड़ी थी। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर दोनों फंदे पर लटके मिले।

Report- Rizwan bagot, Bidasar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *