• जागो हुक्मरान न्यूज़

~ राजस्थान का पंजाब ~

जब सांचौर बना जिला।
लोगों का चेहरा खिला।।

क्षैत्रफल 4500 वर्ग किमी।
विकास की रफ्तार न धीमी।।

यहां चार तहसीले है बड़ी।
150 ग्राम पंचायतें खड़ी।।

यहां पंचायत समिति है पांच।
इस जिले को मत करना नाश।।

यहां 451है राजस्व गांव।
खुब है ठंडी ठंडी छांव।।

नर्मदा नहर का अमृत जल।
सारी समस्या हो गई हल।।

जालोर जिला से अंतिम गांव की दूरी।
243 किलोमीटर रणखार पड़ती पुरी।।

सांचौर क्षेत्र का नेहड़ है दलदल।
पांच नदियां बहती हैं छलछल।।

यहां विश्व का प्रसिद्ध है गोधाम।
जिसका संसार में है अमर नाम।।

कंजर्वेशन है रिजर्व क्षैत्र रणखार।
जिसकी लंबाई चौड़ाई है अपार।।

यहां कुछ भी विकसित करों।
बड़ा अभ्यारण्य में पशु भरो।।

राज्य की सबसे बड़ी दुध डेयरी।
यहां आम केला दाड़म की ढेरी।।

नर्मदा नहर से गजब फसल।
यहां प्रसिद्ध गायों की नश्ल।।

यहां से तीन गुजरते राष्ट्रीय पथ।
भजन जी जिले को तोड़ो मत।।

यहां पहले खुब होती चोरी झारी।
जिला बनने पर रुक गई है सारी।।

सभी मापदंड रखता है जिला।
बड़ी मुश्किल से हमें यह मिला।।

लोगों की तकलीफ़ करो दुर।
सांचौर जिला रखना जरूर।।

आलेख लिखा डाभी पत्रकार।
सांचौर जिला हों खुशी अपार।।

कविता लिखी बामणिये कवि।
यहां के राजनेता हैं अनुभवि।।

राजस्थान सरकार की क़सम।
हमारी जनभावना न हो भस्म।।

रचनाकार:
झंवताराम बामणिया रणोदर, चितलवाना (सांचौर)
मो. न.- 9982119028

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *