• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर | मिशन जय भीम राजस्थान व नालंदा फाऊंडेशन मरुधरा जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को धम्म दिवस व धम्म प्रशिक्षण शिविर लेक्चर हाल, डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी संस्थान, झालाना डूंगरी, जयपुर में आयोजित हुआ। जिसमें भंते कश्यप आनंद, भंते लोकपाल, भंते डॉ. सिद्धार्थ वर्धन व भंते बोधीपाल श ने दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि के साथ त्रिशरण पंचशील दिया। स्वागत भाषण व धम्म शिविर के विषय संबंधी जानकारी मिशन जय भीम राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रघुनाथ बौद्ध ने दी।

पहला सत्र: भारत बौद्धमय कैसे बने/घर वापसी – भंते लोकपाल द्वारा, दूसरा सत्र: धम्म क्या है (अधम्म, सधम्म, धम्म) रघुनाथ बौद्ध, तीसरा सत्र: बौद्ध संखार व संस्कृति भंते कश्यप आनंद, चौथा सत्र: हम बौद्ध क्यों बने तथा धम्म दिवस पर चर्चा – डॉ. सिद्धार्थ वर्धन, पांचवां सत्र: मानव कल्याण, मानव गरिमा व विश्व शांति में बुद्ध धम्म सहयोगी भंते लोकपाल, छटा सत्र: शुद्ध बौद्ध समाज का निर्माण कैसे डा सिद्धार्थ वर्दन, सातवां सत्र: खुला बहादुर सिंह सहायक अभियंता, उच्छेदवाद , प्रतीत्यसमुत्पाद, प्रतिक्रान्ति कैसे, रामावतार बिलोनिया संभाग अध्यक्ष, उत्तम सिंह राणा जिलाध्यक्ष, देवीसहाय बौद्ध, ललित किशोर, आनंद बौद्ध , भैरूलाल नामा आदि ने
लाभदायक बताया व लगातार होने पर जोर दिया।

अंत में धन्यवाद प्रदेश संरक्षक मिशन जय भीम राजस्थान मदन लाल दूदवाल ने दिया। संचालन रघुनाथ बौद्ध ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *