• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर | नालंदा फाउंडेशन मरूधरा के तत्वावधान में संविधान दिवस पर एक परिचर्चा “संविधान और बाबा साहब का योगदान तथा संविधान का संरक्षण ” मीनावाला सेंटर पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता भीष्मदेव आर्य बुहाना ने की।

संविधान सही तरह से लागू हो जिसके लिए एक होकर संघर्ष करें तथा मुख्य अतिथि नत्थी सिंह रिटायर ए.एस.पी थे। जिन्होंने ने कहा सभी को एक संविधान के जानकार बने तथा घर घर संविधान पहुंचे। एक जुट होकर संविधान को बचाया जा सकता है।

परिचर्चा में अन्य वक्ता धर्मेंद्र एचरा, मोहनलाल बैरवा, जी डी राठी, बाबूलाल सोगन, अरविंद दानोदिया, माला कुंद्रा थे। मंच संचालन रघुनाथ बौद्ध संस्थापक अध्यक्ष ने किया तथा धन्यवाद ललित किशोर वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *